श्याम मित्र मंडल के सौजन्य से हर वर्ष निकाली जाती है यह यात्रा

यात्रा के दौरान जमकर झूमे श्रद्धालु
महम

श्याममित्र मंडल महम के सौजन्य से रविवार को बाबा खाटू श्याम जी के मंदिर बहुअकबपुर तक श्रद्धाुलुओं ने श्याम बाबा की ’ध्वज धजा’ लेकर पैदल यात्रा की। यात्रा में महम शहर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिनमें महिलाओं की संख्या भी बहुत अधिक थी।
महम की पंचायती रामलीला मैदान से आरंभ होने वाली यह यात्रा बहुअकबपुर खाटू श्याम मंदिर तक लगभग 19 किलोमीटर की है। विधायक बलराज कुन्डू इस यात्रा के दौरान लगातार श्रद्धालुओं के साथ पैदल चले। उन्होंने श्रद्धालुओं की वापसी के लिए बसों की व्यवस्था भी की। उन्होंने पूजा अर्जना भी की। यात्रा सुबह पांच आरंभ हुई थी। लगभग छह घंटे में यह यात्रा बाबा के मंदिर बहुअकबरपुर पहुंची।
पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता था। यात्रा बाईपास से होकर गुजरने की बजाय गांव खरकड़ा और मदीना गांवों के बीच से गुजरी। रास्ते में यात्रियों के लिए रिफ्रैशमैन्ट की व्यवस्था भी थी।


राजनीति भी शुरु हो गई
इस यात्रा में महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुन्डू लगातार या़ित्रयों के साथ रहे। महम से भाजपा की वरिष्ठ नेता मीना बाल्मीकि तथा भाजपा व अन्य दलों के कई कार्यकर्ता भी श्रद्धालुओं में शामिल थे। हलांकि चर्चाएं तो कुछ अन्य लोगों के इस यात्रा में शामिल होने के लेकर भी है, लेकिन ज्यादा राजनीतिक बातें विधायक बलराज कुन्डू और मीना बाल्मीकि के यात्रा में साथ-साथ चलने को लेकर आरंभ हुई हैं।
महम नगरपालिका का प्रधान पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। मीना बाल्मीकि प्रधान पद का चुनाव लड़ने वालो की दौड़ में है। लोग कयास लगा रहे हैं कि मीना बाल्मीकि का विधायक बलराज कुन्डू के साथ होना कुछ और इशारा कर रहा है।
हालांकि मीना ने साफ किया है कि यह एक धार्मिक आयोजन था। श्याम मित्र मंडल में सभी दलों से जुड़े नागरिक शामिल हैं। वे पहले भी बाबा खाटू श्याम के आयोजनों में जाती रही हैं। उनके इस आयोजन में जाने का कोई भी राजनीतिक आधार नहीं है। वे भाजपा के सच्ची सिपाही हैं और रहेंगी। वे पार्टी के हर निर्देश का पालन करेंगी। बाबा श्याम के आयोजन को राजनीति के दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। इंदु दहिया /8035257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *