आर्य मार्केट में चल रहा है यजुर्वेद परायण महायज्ञ

जयप्रकाश आर्य परिवार द्वारा किया जा रहा है महायज्ञ

महम, 18 मार्च
महम शहर की आर्य मार्केट में चल रहा यजुर्वेद ब्रह्म परायण महायज्ञ रविवार को संपन्न होगा। इस महायज्ञ में यजुर्वेद के सभी 1975 मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा है तथा हर मंत्र पर आहुति डाली जा रही है।
इस यज्ञ का संपन्न करवा रहे आर्य समाज महम के प्रधान जयप्रकाश आर्य ने बताया कि महायज्ञ के ब्रह्म आचार्य नरेंद्र ’मैत्रेय’ हैं। शहर के विशिष्ट परिवार इस यज्ञ में आहुति डाल रहे हैं। आचार्य नरेंद्र ने बताया कि यजुर्वेद में कुल 1975 मंत्र हैं। सभी मंत्रों के उच्चारण व आहुति देने वाले यज्ञ को यजुर्वेद परायाण कहा जाता है। इस यज्ञ को करने का प्रयोजन पर्यावरण शुद्धि, मन शुद्धि व तनाव मुक्ति के साथ-साथ मानव कल्याण भी है। यज्ञ में घृत के अतिरिक्त सुगंधित, पौष्टिक, रोग नाशक तथा मिष्टक चार प्रकार की सामग्री आहुत की जाती हैं। ऋषियों ने कहा है कि इस महायज्ञ से लाखों मनुष्यों का परोपकार होता है। उनके अनुसार सत्यार्थ प्रकाश में भी कहा गया है कि जब तक इस आर्यवर्त देश में होम अर्थात यज्ञ का प्रचार रहा, तब तक यह आर्यवर्त रोगों से रहित व सुखों से पूरित था। यदि अब भी हर घर में होम होने लगे तो फिर से यह देश ऐसा ही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ के अनुष्ठान से जैसी उत्तम शुद्धि व पुष्टि होती है, वैसी किसी अन्य उपाय से नहीं होती।
यह महायज्ञ 16 मार्च को आरंभ हुआ था। यज्ञ में ज्योति आर्या व आचार्य रामबीर भी मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। सुशांत लोक गुरुग्राम से आए स्वतंत्र पाल रस्तोगी भजन गायन कर रहे हैं। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *