वार्ड पांच निवासी महिला के कब्जे से 24 ग्राम हेरोइन मिली

महम
महम में नशे का जाल दिनों-दिन फैलता जा रहा है। महिलाएं भी इस धंधे में शामिल पाई जाने लगी हैं। महम के वार्ड पांच से हेरोइन बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से हेरोइन/ चिट्टा भी बरामद हुआ है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पुलिस ने रेड की तो वार्ड पांच नजदीक काठमंडी एक महिला को हेरोइन/ चिट्टा बेचते हुए पाया गया। महिला की पहचान सीमा रूप में हुई है।
पुलिस ने विशेष रूप से नियुक्त किए गए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ अश्विनी कुमार की देखरेख में महिला की तलाशी ली। महिला के कब्जे से 24 ग्राम 60 मि.ग्रा. हेरोइन चिट्टा बरामद हुई।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। (अपराध)

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *