कहा घर आते ही करता था मारपीट

महम
महम चौबीसी के गांव मोखरा एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति सत्हांत में घर आते ही उसके साथ मारपीट करता है। जान से मारने की धमकी देता है। घर पिस्तौल भी रखता है, जिससे वह उसे डराता है।
महिला भतेरी पत्नी दीपक ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 13 साल का एक लड़का है जबकि 15 साल की एक लड़की है। उसका पति दीपक दिल्ली में एक निजी कम्पनी में नौकरी करता है। सप्ताह में जब घर आता है तो उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला का कहना है कि दीपक को समझाने के लिए उसका भाई श्रीभगवान तथा चाचा का लड़का सचिन गांव पाकस्मा से आए थे। उनके साथ उसकी मामी गुणवंती भी गांव डिघल से आई थी।
दीपक ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। महिला ने पुलिस को सामने बता दिया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। घर में पिस्तौल भी रखता है। जिससे वह उसे डराता है। वह डर के मारे इस बारे में चुप रहती थी। महिला का कहना है कि उसका पति उस पर गलत लांछन भी लगाता है। लगतार तंग किए जाने के कारण वह बीमार भी रहने लगी। उसका इलाज चल रहा है।
महिला के कहने के बाद दीपक ने पूछताछ में बता दिया कि पिस्तौल बैड में रखी है। जहां से पिस्तौल का बरामद कर लिया गया। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ घर में ही रहना चाहती है।
बहुअकबरपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *