वार्ड आठ के पार्षद विनोद कुमार ने पालिका सचिव को लिखा पत्र
महम
महम नगरपालिका में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। पालिका के पार्षद ही पालिका की व्यवस्था के विरोध में उतरने लगे हैं। वार्ड आठ के पार्षद विनोद कुमार ने पालिका सचिव को पत्र लिख पालिका की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विनोद कुमार ने अपने पत्र में यहां तक लिख दिया कि नगरपालिका का ना ही नगर की तरफ कोई ध्यान है और ना ही पालिका को नगर की चिंता है। पार्षद ने अपने पत्र में यह तक लिख दिया कि अब तो भगवान को ही पत्र लिखना पड़ेगा। शायद उनकी सुनवाई हो जाए।
पार्षद का कहना है कि बंदर लगातार शहर में नागरिकों को चोटें पहुंचा रहे हैं, लेकिन पालिका कुछ नहीं कर रही। नागरिकों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पालिका सचिव को लिखे पत्र मंे पार्षद ने कहा है कि बंदरों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
ध्यान रहे कि महम में बंदरों द्वारा नागरिकों को काटे जाने की कम से कम चार गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं।