तीसरे खेलो इंडिया विंटर खेलों में आइस हॉकी में जीता गोल्ड
महम, 27 फरवरी
महम चौबीसी के गांव फरमाणा की बेटी हर्षिता पंवार के सम्मान गांव में समारोह का आयोजन किया गया। हर्षिता कश्मीर के गुलमर्ग में हुए तीसरे खेलों इंडिया विंटर खेलांे में हरियाणा की बैंडी आइस हॉकी टीम में शामिल थी। इस टीम ने र्स्वण पदक जीता है। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विधायक बलराज कुन्डू उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा कि हर्षिता ने फरमाणा गांव और महम हलके का नाम देश मंे रोशन किया है। हर्षिता की सफलता हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने हर्षिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि वे हर्षिता की हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने हर्षिता को अपनी तरफ से 21 हजार रूपए नकद ईनाम के रूप में भी दिए। सरपंच सोमबीर ने भी हर्षिता का सम्मान किया। गांव के अजय हवलदार, सुभाष ठेकेदार व कर्मबीर बिसला ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 2100-2100 रूपए का नकद पुरस्कार दिया। सुनील पंवार ने 1100 रूपए दिए।
समारोह में हर्षिता के दादा वजीर सिंह सहित गणमान्य ग्रामीण विजय बिसला, चंद्र प्रकाश, जोगेंद्र पुनिया, करण सिंह, सतबीर दरोगा तथा हर्षिता के कोच अजीत सिंह आदि भी उपस्थित रहे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews