गांव फरमाणा में विकास नहरा को सम्मानित करते ग्रामीण

फरमाणा की चौपाल के लिए दिए 1 लाख 21 हज़ार रुपए

महम क्षेत्र से व्यापारी कर रहे हे पलायन कहा विकास नहरा ने
महम, 27 दिसंबर

आम आदमी पार्टी के नेता विकास नहरा ने महम विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में महम से आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महम में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। व्यापारी पलायन कर रहे हैं।
विकास नहरा गांव फरमाणा पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फरमाणा में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए नहरा ने कहा कि फरमाणा गांव ने जो पगड़ी उनके सिर पर रखी हैए उसे वे किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देंगे। माताओंए बहनोंए भाइयों और बुजुर्गों के विश्वास को कभी भी टूटने नहीं देंगे। ग्रामीणों के आशीर्वाद से आम आदमी पार्टी से आगामी चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि महम के अब तक के राजनेताओं ने केवल झूठे वायदे किए है। धरातल पर कोई काम नहीं किया। हालात ये हो गए हैं कि महम में कानून व्यवस्था की हालात लगातार खराब हो रही है। व्यापारी पलायन करने लगे हैं।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते विकास नहरा

विकास नेहरा ने कहा आज युवा परेशान हैंए युवा नशे की तरफ भाग रहे हैं।बदमाशी का ग्राफ बढ़ रहा हैए जिसकी जिम्मेदार यहां की सरकार और यहां के नेता हैं ।
विकास नेहरा ने कहा कि नेताओं की जिम्मेदारी थी कि महम क्षेत्र में उद्योग लगवा कर युवाओं को रोजगार दिलाते लेकिन किसी नेता व सरकार ने ऐसा कार्य नहीं किया।
नहरा ने कहा कि अब महम की जनता जागरूक हो गई है। झूठे नारों के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी नए साल से सैमाण गांव से आम आदमी पार्टी 2024 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकने जा रही है। इस दिन पार्टी का कोई शीर्ष नेता सैमाण गांव में पहुंचेगा।
जनता सभी पार्टियों को वोट देकर देख चुकी है आज पूरे देश में हरियाणा प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ एक विकल्प आम आदमी पार्टी है जो गरीब मजदूर की भला चाहने वाली पार्टी है आने वाले 2024 के चुनाव में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। नहरा ने फरमाणा की चौपाल के लिए 1 लाख 21 हज़ार रुपए की राशि भी भेंट की। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *