हरियाणा सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना
महम, 27 दिसम्बर
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा को महम नगरपालिका समिति के सदस्य के रूप में भी नामित किया गया है। इस सम्बंध में शहरी स्थानीय निकाय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल द्वारा काठमंडी महम निवासी रामचंद्र जांगडा का राज्यसभा सांसद होते हुए नगरपालिका समिति के सदस्य के रूप में नामनिर्दिष्ट किया गया है। इस सम्बंध में अतिरिक्त मुख्य सचिवए हरियाणा सरकारए शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से अधिसूचना जारी हुई है।
जांगड़ा ने इस सम्बंध में कहा है कि उन्हें महम की समस्याओं को समझने तथा जानने का और अधिक अवसर मिलेगा। शहरी पंचायत के साथ मिलकर महम के विकास को और अधिक तेज गति देंगे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews