24c News

पांच अक्टूबर को मारी थी निट्टू पुत्र रामकिशन को गोली

सफल आपरेशन के बाद निट्टू के पेट से निकाल दी थी गोली
24सी न्यूज, महम
मोखरा तपा प्रधान रामकिशन मोखरा के पुत्र निट्टू को गोली मारने वाले हमलावरों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया तो शनिवार को मोखरावासी मदीना के पास नेशनल हाईवे नम्बर दस को जाम कर देंगे। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाना पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया गया है।
रामकिशन का कहना है कि उनके घर पर आज उनके परिजनों व गणमान्य ग्रामीणों की बैठक हुई थी। बैठक में ग्रामीणों ने तय किया है कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो रोड़ जाम किया जाएगा। मोखरा गांव आतंक का गढ़ बन रहा है। पुलिस को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
रामकिशन का कहना है कि उनके अनुसार पुलिस को आरोपियों की जानकारी मिल चुकी है। पुलिस को इस मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। किसी भी आरोपी को बचाने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
फिर कहा कोई दुश्मनी नहीं है
रामकिशन का अब भी कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हमलावरों ने निट्टू पर हमला क्यों किया वे कुछ नहीं कह सकते। हमलावर ही पुलिस को बताएंगे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
ध्यान रहे कि पांच अक्टूबर की शाम को निट्टू को अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त गोली मार दी थी जब वह अपने प्लाट में कुछ अन्य साथियों के साथ बैठा हुआ था। रामकिशन के अनुसार हमलावरों ने निट्टू को निशाना करके 22 गोलियां चलाई थी। निट्टू को तीन गोलियां लगी थी। एक गोली उसके पेट में लगी थी। जिसे डाक्टरों ने सफल आपरेशन करके निकाल दिया था। निट्टू की हालात अब खतरे बाहर है। इस हमले में निट्टू के दो साथियों को भी छर्रे लगे थे। वो दोनों भी अब ठीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *