प्रवासी मजदूर की बेटी है नाबालिग लड़की! विवाहिता अपने साथ गहने भी ले गई
महम, 26 नवंबर

महम विधानसभा क्षेत्र से अलग-अलग घटनाआंे में दो लड़कियां तथा एक महिला बिना बताएं घर से गायब हो गई हैं। गायब होने वाली दो लड़कियों में एक नाबालिग है और एक प्रवासी मजदूर की बेटी है। जबकि विवाहिता दो बच्चों की मां है और अपने साथ घर से गहने भी ले गई है। महम तथा लाखनमाजरा थानों में इस संबंध में शिकायतें दी गई हैं।
सैमाण से गायब हुई नाबालिग
मधेपुरा, बिहार एक मजदूर महम चौबीसी के गांव सैमाण में मजदूरी करता है। वह अपने परिवार के साथ गांव सैमाण में ही रहता है। प्रवासी मजदूर ने कहा है कि उसकी बेटी घर से बिना बताए गायब हो गई। उसने अपनी बेटी की उम्र 16 साल बताई है। उन्होंने हरसंभव ठिकानों पर गायब होने वाली लडकी तलाश कर ली। प्रवासी मजदूर ने एक ऐसा फोन नम्बर भी अपनी शिकायत में दिया है जिसके बारे में उसका कहना है कि इस नम्बर पर उसकी बेटी चोरी छिपे कॉल करती थी। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा। महम पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
लाखनमाजरा से 21 वर्षीय युवती गायब
महम चौबीसी के गांव लाखनमाजरा से एक युवती गायब हो गई है। युवती की उम्र 21 वर्ष बताई गई है। युवती के भाई ने इस संबंध में लाखनमाजरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। युवती के भाई कहना है कि उसकी बहन घर से बिना बताए चली गई। वह अपने साथ अपना आधार कार्ड तथा अन्य कागजात भी लेकर गई है। उसे एक बार जींद बस स्टैंड पर देखा भी गया, लेकिन जब तक परिजन जींद बस स्टैंड पर पहुंचे तब तक वह वहां से गायब हो गई।
गिरावड़ से विवाहिता गायब
लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के गांव गिरावड़ से एक विवाहिता गायब हो गई। विवाहिता दो बच्चों की मां भी है। विवाहिता के पति ने इस संबंध में लाखनमाजरा पुलिस को शिकायत दी है। विवाहिता के पति का कहना है कि उसकी शादी चार-पांच साल हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह अपनी लड़की को लेकर गांव में ही एक शादी समारोह में गया था। पीछे से उसकी पत्नी घर से बिना बताए गायब हो गई। विवाहिता के पति का कहना है कि उसकी मां के बक्से से एक लाख 22 हजार रूपए तथा आधा तोला की लेडिज अंगूठी भी अपने साथ ले गई। लाखनमाजरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। (एफआईआर)

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *