पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर महम में हुई श्रद्धांजलि सभा
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महम के राजीव गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने की। संचालन जिला परिषद के पूर्व उपचेयरमैन बलराम दांगी ने किया।
आनंद सिंह दांगी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी का असमय जाना भारत के लिए अपूर्णीय क्षति रहा। आज राजीव गांधी होते तो देश विज्ञान एवम तकनीक में दुनिया में सबसे आगे होता। उन्होंने कहा कि एक षडयंत्र के तहत देश के उस महान सपूत को हमसे छीन लिया गया। दांगी ने कहा कि राजीव गांधी का दुनिया से जाना उनके, उनके परिवार तथा महम विधानसभा क्षेत्र के लिए भारी क्षति रहा। राजीव गांधी ने दुःख के समय में मदीना आकर उन्हे हिम्मत तथा हौसला दिया था। उसी हिम्मत तथा हौसले के दम पर वे मुसीबतों का सामना कर पाए थे। दांगी ने कहा कि आज हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करने में जी जान लगा दें। उन्होंने कहा कि महम क्षेत्र राजीव गांधी का विशेष रूप से ऋणी रहेगा।
बलराम दांगी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारत में कंप्यूटर राजीव गांधी की देन है। राजीव गांधी दूरगामी सोच के धनी थे। देश में अब जिस प्रकार के हालात बन गए हैं, उनसे निपटने के लिए राजीव गांधी की नीतियों पर चलना ही एकमात्र विकल्प रह गया है। श्रद्धांजलि सभा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगत सिंह काला ने भी सम्बोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र से भारी संख्या में आए लोगों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर धर्मवीर वकील, सोमनाथ गिरोत्रा, धर्मराज खेड़ी, आशीष सरपंच, विकास सीसर, अधिवक्ता कर्मवीर सिंह, धर्मपाल मेहता, नंदलाल तथा कालू रेहल्न आदि गणमान्य व्यक्ति तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews