काव्या (फाइल फोटो)

पांच घंटे के बाद माइनर की मोरी में फंसा मिला शव

महम
महम के गोयतपाना की साढ़े तीन साल की एक बालिका की अत्यंत दर्दनाक मौत हो गई। बालिका का शव बलंभा माइनर की डाबर वाली मोरी में फंसा मिला। बालिका भटक की माइनर की ओर चली गई।
बालिका काव्या पुत्री जितेंद्र उर्फ सोनू को उसकी दादी राजबाला अपने साथ खेतों मंे ले आई। राजबाला घास लेने आई थी। हल्की बारिश के चलते राजबाला ने काव्या को खेतों में ही बने एक कोठरे में बैठा दिया और उसे फोन दे दिया। काव्या फोन पर कार्टून चलाकर खेल लेती थी। कुछ देर के बाद राजबाला वापिस आई तो काव्या कमरे में नहीं मिली। फोन वहीं पड़ा मिला। पुलिस को सूचित किया गया। लगभग पांच घंटे की मशक्त के बाद काव्या का शव माइनर की डाबर वाली मोरी में मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
खाल में मिले थे पैरों के निशान
काव्या जब खेत के कोठरे में नहीं मिली तो उसे आसपास खूब तलाशने का प्रयास किया गया। कोठरे के पास ही पक्की खाल में उसके नन्हें पैरों के निशान कुछ स्थानों पर मिले। लेकिन खाल में बारिश का पानी होने के कारण निशान दूर तक नहंी मिले। उसे आसपास फसलों में तलाशा गया। कहीं कोई अता-पता नहंी लग रहा था।
25-30 एकड़ दूर माइनर की मोरी में मिला शव
कोठरे से 25-30 एकड़ दूर डाबर वाली मोरी में काव्या का शव फंसा हुआ मिला। माइनर में ज्यादा पानी भी नहंी था। बारिश या खेतों से निकासी का पानी ही माइनर में बह रहा था। संभव हैं नाली से होते हुए काव्य माइनर की ओर चली गई। वहां माइनर में गिर गई। बालिका माइनर में गिरने के बाद उठ ही नहीं पाई और पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। पानी की दिशा के साथ बहती हुई मोरी तक चली गई। जहां जाकर उसका शव फंस गया।
पहली बार गई थी खेत में
काव्य जीवन में पहली बार खेत में गई थी। उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। काव्या का एक छोटा भाई भी है। वह अपनी मां के साथ गया हुआ था। दादी ने सोचा की काव्या घर में अकेली किसके पास रहेगी, इसलिए वह उसे अपने साथ खेत में ले गई। बारिश का कारण उसे कोठरे में बैठा दिया, नहंी तो घास काटते हुए आसपास भी रख सकती थी। काव्या का पिता सोनू गुरूग्राम में काम करता है।

काव्या के पैरों के निशान तलाशती पुलिस

आसपास के गांवों में करवा दी थी मुनादी
मौके पर गए सब इंस्पेक्टर तेज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। बच्ची की तलाश आरंभ कर दी गई थी। खेतों के आसपास के गांवों में मुनादी भी करवा दी गई थी।24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *