गांव बेडवा किया जनसभा को संबोधित

महम, 9 जनवरी
आम आदमी पार्टी के नेता विकास नहरा ने कहा है कि महम में बदहाली है। अपराधी और बेराजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। व्यापारी पलायन कर रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विकास नहरा गांव बेडवा में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि इस वक्त महम की हालात लावारिश हो गई है। कोई संभालने वाला नहीं है। यहां के नेता केवल अपनी जेबें भरने पर लगे हुए हैं। महम में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हो पाया। शिक्षा और रोजगार के अवसर लगातार कम होने के कारण युवाओं को अपना भविष्य अंधकार में दिखाई देता है। यही कारण है कि अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। विकास नहरा का कहना है कि इसके बावजूद वे तो लगातार अपना काम कर रहे हैं तथा जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जब भी कोई कार्यक्रम करते हैं, अन्य नेताओं में बैचनी बढ़ जाती है।
विकास नहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। सबकी नजरें आम आदमी पार्टी पर टिकी हुई हैं। नहरा ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी। महम हलके से आम आदमी पार्टी की पक्की जीत होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अन्य राजनीतिक दलों के नीदें उड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी वह सब करके दिखाएगी जो उन्होंने दिल्ली व पंजाब में किया है।
गांव बेडवा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विकास नहरा का स्वागत किया तथा उन्हें सहयोग व समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरेश, सुरजीत मोटा, वीरेंद्र, सूबे सिंह, सतेंद्र कालीरमण तथा काला पेंटर आदि ग्रामीण भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *