शमसेर खरकड़ा ने किया सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद

महम विधानसभा क्षेत्र को प्रधानमंत्री जलजीवन योजना के तहत तीन सौ करोड़ रुपए का अनुदान मिला है। इस अनुदान से महम के हर गांव में पेयजल व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमसेर खरकड़ा ने दी है। उन्होंने महम चौबीसी अठगामा की ओर से इस अनुदान के लिए सीएम मनोहलाल का धन्यवाद किया है।
खरकड़ा ने बुधवार को महम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि महम के सभी 42 गांवों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए यह अनुदान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हर नल तक पानी पहुंचे। इसी सपने को साकार करने के लिए यह योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी सीएम ने महम को तीस करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात भी दी है।
खरकड़ा का कहना है कि विपक्ष कृषि विधेयकों के नाम पर भ्रम फैला रहा है। जबकि ये विधेयक किसानों के बहुत फायदे के विधेयक हैं। इससे किसानों की फसल को खरीददार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रम फैलाने की राजनीति नहीं करती।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने और पराए के फर्क को जानती है। उन्होंने दावा किया 2024 के विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है। खरकड़ा ने बड़ोदा चुनाव को भी भाजपा के लिए ही शुभ संकेत ही बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को बड़ोदा में पचास हजार से ज्यादा वोट मिले। यह अपने आप में एक उपलब्धि है। इस हलके में भाजपा के वोट हर चुनाव में बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बिहार के आम चुनाव तथा मध्यप्रदेश, कर्टनाटक, उत्तरप्रदेश, मणीपुर आदि में भाजपा प्रत्याशियों की भारी जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता का विश्वास बताया। इस अवसर पर अजय खुंडिया, मनोज सरपंच, सुमेर सरपंच, सतबीर भराण, अजय सरपंच, शम्पी तागरा, सैंकी गिरधर, सुनील चेयरमैन, नरेश बडाभैण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *