प्रसिद्ध सांगी प्रदीप राय निंदाना कर रहे है सांग
हरियाणा के महान सांगी धनपत के पौत्र हैं प्रदीप
हरियाणा कला परिषद रोहतक के सौजन्य से हो रहा है सांग उत्सव
महम, 2 फरवरी
महम में तीन दिवसीय सांग उत्सव गुरुवार से आरंभ हुआ है। रविदास धर्मशाला के पास हो रहा यह सांग उत्सव हरियाणा कला परिषद रोहतक के सौजन्य से हो रहा है। प्रसिद्ध सांगी प्रदीप राय तीनों सांग करेंगे। प्रदीप राय महान सांगी धनपत राय के पौत्र हैं।
पहले दिन प्रदीप राय ने श्वन देवीश् सांग किया। महम तथा आसपास से आए लोगों ने सांग का भरपूर आनंद लिया। लोगों ने कहा कि सांग हरियाणा की प्राचीन लोक परम्परा है। सांग के प्रति हरियाणा में अब भी खास उत्साह रहता है।
प्रदीप राय ने बताया कि यह सांग उत्सव हरियाणा कला परिषद रोहतक के सहयोग से सम्भव हो पाया। उन्होंने बताया कि महम में भी रविदास जयंती पर सांग होता है। महम में रविदास जयंती पर सांग करने के लिए हर बार उनके दादा धनपत सिंह ही आते थे। उन्होंने महम व्यवस्था देख रही टीम की प्रशंसा भी की। इस टीम में अनिल बिंटू, अशोक रेडू, अत्तर सिंह तथा रोशन फौजी आदि शामिल हैं। जबकि सांग की टीम में पवन कुमार, काले खां, सहदेव, सचिन, बिरसेन, काला, रफीक, पवन, राहुल, राजेश व नन्हा राय शामिल हैं। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews