बलंभा से हुई है विवाहिता गायब

पति के बयान पर महम थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
महम

दोपहर को पति सोता रहा और पत्नी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। मामला महम चौबीसी के गांव बलंभा का है। पति ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी शादी अक्टूबर 2021 में हुई थी। उसकी पत्नी उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के गांव दलापुर रमईपुर की थी। 16 जनवरी की सुबह पति पत्नी दोनांे कुछ सामान खरीदने के लिए महम गए थे। महम में वे किसी के घर भी गए थे।
पति का कहना है कि लगभग 11 बजे घर आने के बाद वह सो गया। दोपहर बाद लगभग 2.30 बजे उठा तो उसकी पत्नी गायब थी। घर का मोबाइल फोन भी नहीं मिला। यह फोन अब स्विच ऑफ आ रहा है। हर संभव ठिकाने के बाद तलाश करने के बाद इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। (एफआईआर)

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *