बंदरों के हमले में घायल निर्मला देवी

आदर्श रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे विक्की गोयल की मां को बंदरों ने काटा

पंचायती रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे सोनू शर्मा की मां भी कुछ दिन पूर्व बंदरों ने काटा था
65 वर्षीय निर्मला देवी को इलाज के लिए पीजीआई ले जाना पड़ा
महम

महम में बंदरों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बंदरांे द्वारा नागरिकों को काटने की घटनाएं लगातार घट रही हैं। प्रस्ताव पास करने के बाद पालिका ने अभी तक बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई आरंभ नहीं करवाई है। ताजा घटना में वार्ड 12 निवासी 65 वर्षीय निर्मला देवी पर बंदरों पर हमला कर दिया। निर्मला देवी विक्की गोयल की माता जी हैं। विक्की गोयल इन दिनों आदर्श रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। विक्की ने बताया कि उनकी माता घर के पास ही आश्रम में गई थी। वहीं पर बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। निर्मला देवी को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाना पड़ा। उनके सिर पर दस टांके आएं हैं। फिलहाल घर में उनका इलाज चल रहा है।
कुछ दिन पूर्व वार्ड 9 में सोनू शर्मा की माता माया देवी पर भी बंदरों ने हमला कर दिया था। सोनू शर्मा इन दिनों पंचायती रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे हैं। सोनू शर्मा और विक्की गोयल की माता के अतिरिक्त कुछ दिन पूर्व एक बच्चें पर भी बंदरों में हमला कर दिया था। वार्ड दों घटी इस घटना में डर के मारे छत से कूदे बच्चे के दोनों पैरों में फ्रक्चर हो गया था। इसके अतिरिक्त वार्ड नौ में ही एक वरिष्ठ नागरिक को बंदरों द्वारा काटा जा चुका है।
लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद नगरपालिका द्वारा इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। विक्की गोयल का कहना है कि लगता है पालिका किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। हालांकि पालिका चेयरमैन भारती का कहना है कि बंदर पकड़वाने के लिए एक प्रकिया का पालन करना पड़ता है। पालिका द्वारा इस संबंध में कदम उठाए जा रहे हैं। बंदर पकड़वाने का कार्य किया जाएगा। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *