विकास नहरा को सम्मानित करते महर्षि वाल्मीकि समिति के सदस्य

आप नेता ने फरमाणा तथा निंदाना गांवों में हुए कार्यक्रमों में की शिरकत

महम
आम आदमी पार्टी के नेता विकास नेहरा ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि युग दृष्टा थे। वर्तमान पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। विकास नहरा महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर रविवार को गांव फरमाणा व निंदाना में आयोजित कार्यक्रमों में नागरिकों को संबोधित कर कर रहे थे।
विकास ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा मिलती है कि परिस्थितियां व्यक्ति को महान बनने से नहीं रोक सकती। सच्ची लगन व दृढ़ निश्चय व्यक्ति को हर परिस्थिति में आगे ले जाता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके समूची मानवता को एक अद्भूत ग्रंथ दिया है। जिसमें वर्णित भगवान राम का चरित्र युगों-युगों तक मानवता को राह दिखाता रहेगा।
विकास नेहरा ग्रामीणों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि महर्षि वाल्मीकि का यदि आप सम्मान करते हैं तो नशे तथा अन्य बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने नशे को बर्बादी का कारण बताया। विकास नहरा ने अपनी निजी कोष से फरमाणा तथा निंदाना दोनों गांवों में 21-21 हजार रूपए भी महर्षि वाल्मीकि समितियों को दिए।
इस अवसर पर उनके साथ डा. सोनू, धर्मेंद्र, सोमबीर, राममेहर, प्रदीप सहारण, महेंद्र, कृष्ण वाल्मीकि तथा अन्य साथी भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *