महम स्थिति कार्यालय में सांसद ने मीडिया को किया संबोधित

महम
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि हरियाणा में होने वाले पालिका चुनावों में सभी नगरपलिका परिषदों तथा पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी। पार्टी सिंबल पर प्रत्याशी चुनाव लडेंगे। नगरपालिकाओं के प्रत्याशी पार्टी सिंबल पर उतारने को लेकर पार्टी की जिला इकाइयां निर्णय लेंगी। सांसद रामचंद्र जांगड़ा सोमवार को अपने महम कार्यालय में मीडियाकर्मियांे से बात कर रहे थे।
पीएम केयर फॉर चाइल्ड योजना के बारे में दी जानकारी
सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बताया कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता तथा दूरदर्शिता के चलते पीएम केयर फॉर चाइल्ड योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत उन बच्चों को सहायता दी जाएगी जिनके बच्चों के माता-पिता की कोविड के दौरान मौत हो गई थी। उन बच्चों के व्यस्यक होने तक उनके खाते में दस लाख जमा होंगे। इसका प्रीमियम सरकार वहन करेगी। ऐसे बच्चों की शिक्षा व स्वस्थ्य का खर्च भी सरकार ही उठाएगी। रोहतक में इस योजना का लाभ सात बच्चों को दिया गया है। इस बच्चों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी ताकि इनके सम्मान व स्वाभिमान पर कोई ठेस ना पहुंचे।
सांसद ने इस योजना को दुनिया में अपनी तरह का अकेला उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के भारत के प्रयासों की पूरी दुनिया ने प्रशंसा की है।
अरविंद शर्मा नहीं समझते भाजपा की परिपाटी
सांसद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी के रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा को यदि कोई शिकायत थी तो पार्टी के ही मंच पर कहनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मतभेद या शिकायत हो सकती हैं, लेकिन मतभेद या शिकायतें रखने का मंच पार्टी ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां एक छोटे कार्यकर्ता की बात भी सुनी जाती है, अरविंद शर्मा तो पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा भाजपा की पार्टी को नहीं समझते, हालांकि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आरविंद शर्मा शीघ्र ही भाजपा की परिपाटी को समझ जाएंगे।
जजपा के साथ केवल सरकार चलाने का गठबंधन
भाजपा सांसद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जजपा के साथ भाजपा के केवल सरकार चलाने का गठबंधन है और सरकार बहुत अच्छे से चल रही है। जजपा और भाजपा का चुनाव से पूर्व गठबंधन नहीं था। यही कारण है कि भाजपा ने जजपा से अलग सभी नगरपरिषदों तथा नगरपालिकों में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है।
आम आदमी पार्टी पर कसा तंज
सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि मुफ्त घोषणाओं से देश नहीं चलता। उन्होंने श्रीलंका का उदाहरण देते हुए कहा कि मुफ्त की घोषणाओं के चलते श्रीलंका यह स्थिति हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जो घोषणाएं की थी अब उनसे पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में जनता को बहकाने का प्रयास कर रही है। दीपक दहिया/ 8950176700

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *