Home अन्य सैंटर खोलने की कथित ठगी का मामले ने तूल पकड़ा, कार्रवाई की...

सैंटर खोलने की कथित ठगी का मामले ने तूल पकड़ा, कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाएं एकजुट, आरोपी महिलाएं कह रहीं हैं हमनें कुछ गलत नहीं किया। पुलिस कर रही है जांच?

कथित ठगी का शिकार महिलाएं आज भी मिली पुलिस से

विधायक बलराज कुन्डू से भी महिलाओं ने की बात
महम

सिलाई सैंटर के नाम पर कथित ठगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सूचना मिलने के साथ-साथ कथित ठगी का शिकार महिलाएं आकर अपनी शिकायत दर्ज करवा रही हैं। बुधवार को भी कई महिलाओं ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत की है। हालांकि ठगी की आरोपी महिलाओं का कहना है कि उनके कागजात पूरे हैं। उन्हें कोई ठगी नहीं की।
ये है मामला
पिछले कुछ दिनों से महम में तीन महिलाओं का एक गु्रप सिलाई, कढ़ाई तथा ब्यूटीसियन सैंटर आदि खोलने के नाम क्षेत्र की महिलाओं से मिल रहा है। कथित ठगी का शिकार महिलाओं का कहना है कि सैंटर खोलने के नाम पर उनसे 1100-1100 रूपए लिए गए। उनसे कहा गया था कि यह रजिस्ट्रेशन फीस है।
इसके लिए महिलाओं का यह गु्रप बाकायदा रसीद भी दे रहा है। यह रसीद महिलाओं के पास है।
पैसे लेने के दो-तीन बाद फोन उठाना बंद कर देती
कथित ठगी का शिकार महिलाओं का कहना है कि तीनों महिलाएं उन्हें बाकायदा फोन नम्बर भी देकर जाती हैं। एक-दो दिन वे फोन उठाती भी हैं। उसके बाद बात करना बंद देती और फोन ब्लैक लिस्ट में डाल देती।
ऐसे पकड़ी गई
जानकारी मिली है कि मंगलवार को गांव फरमाणा महिलाओं का यह ग्रुप इसी प्रकार सैंटर के नाम पर पर्चियां काट रहा था। ये महिलाएं लगभग तीन महीनें से महम क्षेत्र में सक्रिय थी। इस बीच जिन महिलाओं से सैंटर खोलने के नाम पर पैसे लिए गए थे। वे महिलाएं भी सक्रिय हो गई थी। उन्होंने आपस में सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी फैलाना आरंभ कर दी थी।
फरमाणा से सूचना मिली कि ये महिलाएं गांव में सैंटर खोलने के नाम पर महिलाओं से मिल रही हैं। तभी पहले से 1100 रूपए दे चुकी महिलाएं फरमाणा पहुंची और पुलिस को सूचना दी। तभी से मामला उछला हुआ है।
बहुअकबरपुर से भी आई महिलाएं
जानकारी मिली है कि बुधवार को कुछ महिलाएं बहुअकबरपुर से भी आई। उनका भी आरोप है कि उनसे भी इन महिलाओं ने पैसे लिए हैं। उनसे भी कहा गया कि आपका सैंटर खोला जाएगा।
आरोपी महिलाओं का कहना है कोई ठगी नहीं की
महम पुलिस थाने में मौजूद आरोपी महिलाओं का कहना है कि उनके कागजात पूरे हैं। उन्हें कोई ठगी नहीं की। ये महिलाएं सैंटर खोलने के लिए आवश्यक शर्तें पूरी नहीं कर पाई। इसीलिए इन महिलाओं के सैंटर नहीं खोले गए।
पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए
कथित ठगी से पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनकी बात ठीक से नहंी सुन रही। आरोपी महिलाओं से सही से पूछताछ भी नहीं की जा रही। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी महिलाओं से मिले संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है।
विधायक से भी महिलाओं ने की बात
पीड़ित महिलाएं विधायक बलराज कुन्डू के कार्यालय में भी गई। उनसे फोन पर बात भी की। विधायक का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात की है। इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। 24c न्यूज/ दीपक दहिया 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!