महम के सरस्वती स्कूल के सामने लगा है बोर्ड
महम, 16 नवंबर
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां हाईवे पर सरस्वती स्कूल के सामने एक बोर्ड लगा है। जिस पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास लोकनिर्माण विभाग फतेहाबाद अंकित है। नीचे एक परियोजना का ब्यौरा दिया गया है। इस परियोजना का भी महम शहर या इस स्थान से कोई लेना देना नहीं है।
जहां यह बोर्ड लगा है वहां से एक रास्ता महम की ओर पुराना हिसार बाईपास की ओर जाता है। जबकि पश्चिम में हिसार की तरफ तथा पूर्व में दिल्ली की तरफ जाने वाला हाईवे है जो महम से गुजरता है।
इस बोर्ड पर नाबार्ड परियोजना का नाम लिखा है। स्थान के आगे बहुअकबरपुर से लाहली वाया आंवल वाया निगना रोड़ लिखा है। जिसकी दूरी 14.440 किलोमीटर दशाई गई है। परियोजना की कुल लागत पांच करोड़ 31 लाख 58 हजार 339 रूपए दर्शाई गई है। परियोजना का कार्य तीन अगस्त 2021 से आरंभ होकर दो मई 2022 को समाप्त हुआ। बोर्ड पर ठेकेदार का नाम भी लिखा है।
हालांकि बहुअकबरपुर महम हलके का गांव है, लेकिन इस स्थान से 20 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर है। अन्य गांव भी रोहतक जिले के तो हैं, लेकिन इनका भी फतेहाबाद से कुछ लेना-देना नहीं। जबकि विभाग फतेहाबाद का दिखाया गया है।
यह बोर्ड इन दिनों महम में मजाक का कारण बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि विभाग को यह भूल तुरंत सुधारनी चाहिए। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews