महम में नगरपालिका कर्मचारियों को संबोधित करते नवीन जयहिंद

महम में नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन

महम, 26 अक्टूबर
नवीन जयहिंद ने कहा कि वर्तमान सरकार गूंगी-बहरी है। इसे गरीबों का दर्द नजर नहीं आता। सफाई कर्मचारी अपना हक ही तो मांग रहे हैं। वह भी उन्हें नहीं मिल रहा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा कि सरकार उनकी मांगों का ना माने तो कूड़ा उठाकर सांसद, विधायक, मंत्री, चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों के सामने डाल दें। तब उन्हें पता चलेगा कि कूड़ा उठाना कितना मुश्किल होता है।
नवीन जयहिंद बुधवार को महम में नगरपालिका कर्मचारियों के धरने का संबोधित कर रहे थे। अपनी मांगों के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान कर्मचारी की हड़ताल व धरना आठवें दिन भी जारी रहा। नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि जनता का भी फर्ज बनता है कि वे इन कर्मचारियों का साथ दें। समस्या कर्मचारियों के कारण नहीं, बल्कि समस्या सरकार की हठधर्मिता के कारण है। उन्होंने कहा कि सफाई का कार्य सबसे मुश्किल कार्य है। इस कार्य को करने वालों को भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से सवाल किया कि क्या ईपीएफ व ईएसआई उन्हें मिल रहा है तो कर्मचारियों ने कहा कि नहीं मिल रहा। एक महिला कर्मचारी ने तो यहां तक कहा कि हड़ताल में भाग लेने के कारण उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है।
नवीन जयहिंद ने कहा कि नारे तो स्वस्थ्य भारत और स्वच्छ भारत के दिए जाते हैं। सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर पीने के ढ़ोग किए जाते हैं, लेकिन इनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। शर्मनाक बात है कि इन कर्मचारियों की दीपावली भी काली रही। नवीन ने कहा कि कर्मचारी आंदोलन में डटे रहें। वे तन-मन-धन से उनके साथ हैं। जेल जाने की बात आई तो कर्मचारियों से पहले जेल जाएंगे। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों को अपनी ओर से 51 सौ रूपए भी दिए। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *