सन्नी सुसाइड केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

आरोपी के स्कूल के सामने धरना भी दिया

महम, 7 नवंबर
महम में हुआ सन्नी छाबड़ा आत्महत्या मामला सोमवार को एक बार फिर गरमाता दिखा। इस केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महिलाओं ने महम के बाजारों में रोष प्रदर्शन किया। मुख्य आरोपी कनिका के स्कूल के सामने धरना भी दिया।
प्रदर्शनकारी महिलाए सन्नी छाबड़ा के घर से चलकर मेन बाजार होती हुई कनिका के स्कूल के पास पहुंची। बीच बाजार तथा स्कूल के सामने महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी की। सन्नी छाबड़ा के लिए न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि आरोपियों में विशेषकर कनिका तथा उनके पति रमेश व एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी करते हुए कहा कि इस मामले में दो सप्ताह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिफ्तारी ना होना निंदनीय है। पुलिस प्रशासन को तुरंत गिरफ्तारी करनी चाहिए। ये भी कहा कि अगर शीघ्र ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। महम की पंचायत भी बुलाई जाएगी।
दो-तीन आरोपियों पर ही जोर
रोष प्रदर्शन के दौरान एक बात और देखने के लिए मिली। प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से दो-तीन आरोपियों के खिलाफ ही नारेबाजी कर रहे थे। इनमें मुख्य आरोपी कनिका, उनके पति रमेश गिरधर तथा एक अन्य आरोपी शामिल था। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथ में तख्ती भी ले रखी थी। जिन पर सन्नी छाबड़ा को इंसाफ के अतिरिक्त दो-तीन आरोपियों के नामों की ही तख्तियां थी।

मुख्य आरोपी के स्कूल के सामने धरना देती प्रदर्शनकारी

स्कूल के आगे धरने को लेकर बटी राय
प्रदर्शनकारी महिलाओं द्वारा आरोपी के स्कूल के सामने दिए गए धरने को लेकर आम राय बटी हुई दिखाई दी। कई नागरिक यह भी कह रहे थे कि स्कूल के सामने धरना नहीं दिया जाना चाहिए थे। उस समय स्कूल लगा हुआ था। ऐसे में नारेबाजी से गलत संदेश जा रहा था। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह केवल एक सांकेतिकि धरना था। बीच रास्ते स्कूल आ गया तो कुछ देर के धरना दे दिया। पुलिस प्रशासन के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारी महिलाएं वहां से चली गई थी।
ये है मामला?
महम के सन्नी छाबड़ा ने 19 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। 21 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई थी। उसने सुसाइड नोट में कनिका गिरधर उसके पति व पांच अन्य के नाम उस नोट में लिखे थे। सुसाइड नोट से पता चलता है कि कनिका और सन्नी के बीच गत चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। पैसों के लेन-देन का जिक्र भी है। इस संबंध में सन्नी की पत्नी के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ महम थाने में मामला दर्ज है। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का अभी यही कहना है कि जांच  चल रही है। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *