नशेड़ी बेखौफ सार्वजनिक स्थलों पर लगा रहे नशे के इंजेक्शन
रोशन फौजी ने रंगे हाथों पकड़ा नशेड़ियों को
महम, 5 नवंबर
महम में कुछ दिन पहले जोर-शोर से आरंभ हुआ नशा मुक्ति अभियान दम तोड़ता दिख रहा है। कुछ दिन की सख्ती के बाद नशेड़ी एक बार फिर बेखौफ होते दिख रहे हैं। शुक्रवार की शाम रोशन फौजी ने हुड्डा पार्क के पास चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर कुछ नशेड़ियों को देखा। ये सरेआम नशे के इंजेक्शन लगा रहे थे।
रोशन फौजी कुछ समय नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। रोशन ने बताया कि वह शाम को पार्क में घूमने गया था। वहां उन्होंने देखा कुछ युवक नशे के इंजेक्शन लगा रहे हैं। उन्हें देखकर वे युवक जाने लगे। उसने उन्हें रोका। एक युवक ने उससे बात भी की और आगे से ऐसा नहीं करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वे युवक केवल ऐसे कह देने भर से नशा छोड़ देंगे।
रोशन फौजी ने बताया कि पिछले दिनों महम में पूर्व पालिका प्रधान कमलेश के बेटे की मौत नशे के कारण हुई थी। इससे पहले भी कई युवक नशे के कारण मौत के मुंह में समा चुके हैं। तब पुलिस ने इस संबंध में एक अभियान चलाने की घोषणा की थी। महम में नशे को लेकर पुलिस पब्लिक सम्मेलन भी किया गया था। इस सम्मेलन में एडीजीपी ममता सिंह, एसपी उदय सिंह मीणा तथा एएसपी हेमेंद्र मीणा भी उपस्थि थे। पुलिस ने नशेड़ियांे तथा नशा तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की थी।
इधर वार्ड दस में नागरिकों ने अपने स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया था। नशा बेचने वालों तथा नशा करने वालों को घर जाकर समझाया गया था, लेकिन इस अभियान के भी अपेक्षित परिणाम नहीं निकले।
रोशन फौजी ने कहा कि वे फिर से इस संबंध में पुलिस से बात करेंगे तथा इस अभियान में तेजी लाने की प्रार्थना करेंगें इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews