छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा की छात्राओं का 10वीं तथा 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की 12 छात्राओं ने मैरिट सूची में स्थान हासिल किया। इनमें 6 छात्राएं 10वीं तथा 6 छात्राएं 12वीं कक्षा की शामिल हैं।
प्राचार्या सरोज बाला राठी ने बताया कि 12वीं कक्षा में वर्षा पुत्री राजेश ने प्रथम स्थान पाया। वर्षा ने 447 अंक हासिल किए। ईशा पुत्री विजय, तन्नु पुत्री रघबीर, नीरज पुत्री अशोक, आरज़ू पुत्री जय सिह तथा वर्षा पुत्री सुभाष ने भी मैरिट में स्थान पाया।
कक्षा दसवीं में परी पुत्री जोगेंद्रसिंह से 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान पाया। पायल पुत्री नरेन्द्र, पूजा पुत्री हरिप्रसाद, माफी पुत्री हरिप्रसाद, रश्मि पुत्री प्रमोद व टीना पुत्री कृष्ण ने भी मेरिट सूची में स्थान पाया है।
इस अवसर पर ज्योति डीपी, सीमा, दुर्गा, रचना, सुदेश, रितु, खिलेश्वरी, राधेश्याम, कश्मीर, अंशु व सुदेश ने मिठाई भी बांटी।
प्राचार्या सरोज बाला राठी ने बताया की बहुत जल्द छात्राओं का विधिवत सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी महम सरिता खनंगवाल तथा स्कूल के प्ररेणा स्रोत रहे पूर्व प्राचार्य एवं अधिवक्ता कर्मवीर सिंह को भी आमंत्रित किया जायेगा। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews