भक्तों ने गाए श्रीकृष्ण भक्ति के गीत
महम
महम के भगवद्धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर झांकियां निकाली गई तथा श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों का संकीर्तन किया। शुक्रवार की शाम से आरंभ हुआ समारोह शनिवार जल्दी सुबह तक चला।
रात लगभग 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हुआ। भक्तों ने चरणामृत ग्रहण किया। जिन श्रद्धाुलआंे ने व्रत रख रखा था उन्होंने इसके बाद ही व्रत खोला। इस अवसर पर कृष्ण लाल, पवन गेरा, दयानंद भल्ला, शम्मी, बिट्टू, पुष्कर, अशोक, शंकर, प्रीतम, टोनी, हन्नी, बलदेव, रमेश, सुरेश, तिलक पुजारी, गोपाल, शिवम् एवं राजू सांईदत्ता आदि उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews