अपनी नियुक्ति पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को मिठाई खिलाते साहिल दहिया

चंडीगढ़ हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं साहिल दहिया

महम के युवा एडवोकेट साहिल दहिया को हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस की लीगल सैल के उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। साहिल दहिया चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में कानून के शोधार्थी भी हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलबी तथा राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पंजाब से ‘संविधान’ में एलएलएम किया है । साहिल दहिया ने इस नियुक्ति के लिए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कोर टीम के सदस्य प्रदीप नरवाल, युवा कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश भदौरिया तथा कांग्रेस के प्रदेश युवा अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का आभार व्यक्त किया है।

एडवोकेट साहिल दहिया

साहिल दहिया ने कहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे निष्ठा से निर्वहन करेंगे। अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए काम करेंगे। चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा दीपेंद्र हुड्डा के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति जबरदस्त मजबूत हो चुकी है। प्रदेश की जनता बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रही है। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *