राजेश साहरण

मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाशा गया राजेश उर्फ लाला का शव

महम के गांव फरमाणा खास निवासी लगभग 33 वर्षीय राजेश कुमार साहरण उर्फ लाला की पानीपत के पास समालखा नहर में गिरने से मौत हो गई। फिलहाल महम में खांड की मंडी मंदिर के पास रह रहे राजेश की गाड़ी मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे नहर में मिली। गाड़ी में ही राजेश को मृत पाया गया।

पानीपत जाना था

संभावना है कि हादसा धुंध के कारण गाड़ी के नहर में गिरने से हुआ है। इस संबंध में समालखा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी मिली है कि राजेश को पानीपत के सनौली रोड़ पर जाना था। यहां उनकी कोई फैक्ट्री थी। राजेश के जीजा सोनीपत के गांव शामड़ी निवासी सुंदर सिंह के अनुसार राजेश को इसी फैक्ट्री में आना था।

सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे तक राजेश से फोन पर बात हुई हैं। उसने अपने आप को रास्ते में बताया था और 11 बजे तक अपने गंतव्य तक पहुंचने की बात कही थी।

मोबाइल लोकेशन से तलाशी गाड़ी

सुबह चार बजे राजेश नहीं आया और उसका फोन स्वीच ऑफ हो गया। आखिर लोकेशन निकलवाई गई तो वह समालखा के पास मिली। खोजबीन के दौरान सुबह लगभग उसकी स्विफट डिजायर कार नारायणगढ़ गांव के पास ऊपर आई मिली। कार में राजेश मृत मिला। समालखा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। राजेश का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव फरमाणा में कर दिया है। उसके एक लड़का तथा लड़की हैं।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *