स्थानीय निकाय विभाग ने जारी कर दिए आदेश
महम
22 जून को पता चल जाएगा कि महम नगरपालिका के प्रधान किस वर्ग का होगा। इस दिन स्थानीय निकाय विभाग की ओर 45 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के आरक्षण के लिए बैठक बुलाई गई है। विभाग की ओर से इस संबंध में संबंधित जिला उपायुक्तों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
ध्यान रहे कि हाल में सरकार द्वारा जिन 45 नगरपालिका की कार्यकारिणियांे को भंग करने की घोषणा की गई थी, महम भी उनमें से एक थी।
प्रधान पद के आरक्षण के बाद ही महम में पालिका चुनाव की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। कई व्यक्ति इन दिनों पालिका प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए प्रयासरत हैं। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही पता चलेगा कि महम मंे पालिका प्रधान किस वर्ग का होगा।
महम पालिका की कार्यकारिणी का कार्यकाल भी 20 जून को समाप्त हो रहा है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। (जानकारी) 24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews