महम चैबीसी के चबूतरे पर किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे टिकैत

महम
किसान यूनियर नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अगले बीस सालों में किसानों को भूमिहीन करने का षड़यंत्र कर रही है। तीन कृषि कानूनों के बाद और भी नए कानून आ रहे हैं। आगे सरकार ही तय करेंगी कि किसान को कौन सा बीज बोना है। टिकैत बुधवार को महम चैबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर आयोजित किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी कोई किसान आंदोलन में किसानों की मदद करता है सरकार उसके यहां नोटिस भेज देती है।

उन्होंने महम के विधायक बलराज कुन्डू पर पर ईडी के छापों के बारे में भी कहा कि लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक साजिश के तहत किसान आंदोलन को तोडने का कई बार प्रयास कर चुकी है, लेकिन सरकार इसमें सफल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि महम चैबीसी का ऐतिहासिक चबतरा हमेशा कई बड़े आंदोलनों का गवाह रहा है। इस आंदोलन में भी महम चैबीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
राकेश टिकैत ने उपस्थित जनसमूह से 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बंद को सफल बनाने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *