राहुल (फाइल फोटो)

आरोपियों को लिया गया है दो दिन के पुलिस रिमांड पर

महम
सैमाण में हुए कर्मपाल उर्फ राहुल की हत्याकांड में राहुल की मां सुनीता तथा भाई विकास को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस बीच नया खुलासा यह हुआ है कि राहुल को घर में गला घोट कर मारा गया था। फिलहाल तक हत्याकांड में अंजाम देने वालों में सुनीता और विकास को ही शामिल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस रिमांड के दौरान कोई खुलासा हो सकता है।
एसएचओ शमसेर सिंह ने बताया कि राहुल को रस्सियों से बांधकर एक अन्य रस्सी से उसका गला घोटा गया। यह भी जानकारी मिली है कि राहुल के मुंह में कपड़ा ढूंस दिया गया था ताकि उसकी आवाज ना निकल सके। अस्थिपिंजर हो चुके राहुल के शव पर रस्सियां लिपटी हुई थी।
मां को खुद की हत्या का डर था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल की मां सुनीता और राहुल के बीच काफी तनाव था। सुनीता को अंदेशा था कि राहुल उसकी हत्या कर सकता है, इसलिए सुनीता ने अपने छोटे बेटे विकास के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को सुनीता और विकास ने ही अंजाम दिया था। किसी अन्य के शामिल होने के जानकारी नहीं है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही इस संबंध में आगे कुछ कहा जा सकेगा।
रविवार को राहुल का शव उसके ही घर के कमरें से फर्श खोदकर निकाला गया था। राहुल मां तथा छोटे भाई पर ही राहुल की हत्या का आरोप है। उन्होंने ही हत्या के बाद शव को घर के कमरें में दबाया था। उन्हीं की निशानदेही पर शव को निकाला गया था। राहुल की हत्या लगभग दो महीनें पहले हुई थी।
गांव सैमाण के 23 वर्षीय कर्मपाल उर्फ राहुल दो महीनें से लापता था। वह चालक का कार्य करता था। कुछ-कुछ समय के बाद अपने फूफा सतीश पेटवाड़ व वजीर हसनपुर के पास जाता रहता था। उसका पिता सत्यवान भी गांव में नहीं रहता था। वह गांव पड़ाना में मिस्त्री का कार्य करता था। गांव में राहुल की मां सुनीता तथा छोटा भाई विकास रहता था। लापता राहुल का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
बीडीपीओ थे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
फर्श से शव निकालने की कार्रवाई के लिए स्थानीय बीडीपीओ राजकुमार शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एफएसएल एक्सपर्ट टीम भी मौके पर उपस्थित रही। बीडीपीओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनकी तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को निकाला गया था। इस संबंध में राहुल के एक रिश्तेदार ने शिकायत दी थी। उसी आधार पर मामला भी दर्ज कर किया गया। (अपराध)

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *