टोल प्रबंधन ने आंदोलनकारियों के लिए छाया करने का किया निर्णय
- किसानों ने किया टोल प्रबंधन का धन्यवाद
मदीना टोल प्लाजा पर किसानों टोल फ्री धरना जारी है। धरने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की संख्या भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को धरने का संचालन सत्यनारायण किशनगढ़ व सुशीला मोखरा ने संयुक्त रूप से किया। रामरती मदीना, यशवंती मदीना, नफे सिंह सैमाण, रामफल सीसर खास ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की।
बलवान सिंह ने बताया कि सत्या दांगी, हरियाणवी कलाकार देवकुमार देवा, डा. सचिन, कुमारी अन्नू मदीना, कुमारी महिमा, सुबेदार सुंदर सिंह तथा मास्टर जंगबहादुर ने धरने को संबोधित किया। क्षेत्र के गांव-गांव से आई महिलाओं ने गीतों के माध्यम से आंदोलनकारियों में जोश भरा। इसके अतिरिक्त हरियाणवीं कलाकार टोल हरियाणावीं कलाकार पूनम चौधरी व किसानों के लिए प्ररेणादायक रागनियां प्रस्तुत की। मदीना टोल प्लाजा प्रबंधन ने आंदोलनकारियों को धूप से बचाने के लिए छाया करने की घोषणा की है। किसानों ने इसके लिए टोल प्रबंधन का धन्यवाद किया है।
वक्ताओं ने मांग की तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापिस लिया जाए। साथ ही मांग की की गई कि किसानों पर दर्ज किए गए मुकद्दमें भी वापिस लिए जाएं। सुशीला मोखरा ने लाल किले पर धार्मिक ध्वज लहराने के मामले में भी उच्च स्तरीय जांच की मांग की तथा दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की।
आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews