पंजाबी रामा क्लब ने कर ली पुतला दहन की पूरी तैयारी
महम
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महम में दशहरा पर्व धूमधाम से बनाया जाएगा। पुतला दहन स्थल नई अनाजमंडी में रावण के पुतले के विभिन्न भागांे को जोड़ा जा रहा है। इस बार रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतले दिल्ली से लाए गए हैं।
खासबात यह है कि इस बार महम में कई वर्षों के बाद रावण के साथ-साथ मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले भी जलाए जाएंगे। गत कई वर्षों से यहां केवल रावण का पुतला ही जलाया जा रहा था।
आयोजन कमेटी के कार्यकारी प्रधान जोगेंद्र मुंजाल ने बताया कि पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को दो बजे मेन बाजार स्थित पंजाबी रामा क्लब मैदान से राम व रावण की शोभायात्रा निकलेंगी। ये यात्राएं मुख्य बाजारों से होते हुए पुतला दहन स्थल पर पहुंचेगी।
जोगेंद्र गिरोत्रा ने बताया कि नई अनाजमंडी में होने वाले पुतला दहन समारोह के मुख्यातिथि सब्जीमंडी एसोसिएशन के प्रधान तिजेंद्र धींगड़ा होंगे। श्रीराम की रथयात्रा का शुभारंभ मास्टर श्याम लाल जुनेजा करेंगे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम दलबीर फौगाट, एएसपी हरमेंद्र मीणा, थानाध्यक्ष प्रल्लाद सिंह तथा समाजसेवी डाक्टर ओपी चिटकारा होंगे।
महम में रावण पुतला दहन 1950 से लगातार हर बार हो रहा है। केवल एक बार चेचक के कारण पुतला दहन नहीं हो पाया था। केवल एक बार चेचक फैलने के कारण यह पुतला दहन नहीं हो पाया था। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews