मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते कर्मचारी

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की

महम
हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी, महम से संबंधित कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग से अपनी मांगांे पर चर्चा करने के लिए बुधवार को समय मांगा है। कर्मचारियों ने कहा है कि अगर उन्हें समय नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों की ईवीएफ तािा ईएसआई से संबंधित मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। पिछले डेढ़ साल का साबुन तेल तथा अन्य सामान दिया जाए। जलघरांे के भवनों के खिड़की दरवाजे आदि लगवाए जाएं तथा सामान्य कार्य ठेकेदार से ना करवाकर कर्मचारियों से करवाए जाएं आदि मांगे हैं। शाखा प्रधान जयभगवान ने इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में कहा है कि उनकी मांगो की सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे।दीपक दहिया /24c न्यूज /8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *