Home अन्य महम को गुजरना पड़ सकता है भारी पेयजल संकट से! विभाग के...

महम को गुजरना पड़ सकता है भारी पेयजल संकट से! विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी! 200 कर्मचारियों को नौ महीनें से नहीं मिला है वेतन।

सोमवार को कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

अधिकारियों पर लगाए वेतन न देने के आरोप
महम

पहले ही पेयजल के संकट से गुजर रहे महम शहर को पेयजल के लिए और अधिक परेशानी आ सकती है। जनस्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले नौ महीनें से वेतन नहीं मिला है। विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार को जलघर परिसर में रोष प्रदर्शन किया। सरकार तथा जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी वर्करज यूनियन के बैनर तले यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष धर्मराज घणघस की अध्यक्षता में किया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि डिवीजन टू के लगभग 200 कर्मचारियों को गत नौ महीनों से वेतन नहीं मिला है। केवल नौ हजार प्रति माह में गुजारा करने वाले इन कर्मचारियों को नौ माह से वेतन न मिलने से स्थिति बेहद खराब हो गई है। बच्चों को स्कूलों में दाखिला नहीं मिल रहा। राशन की दुकानांे ने राशन देना बंद कर दिया है। बीमार पड़ने की स्थिति में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं।
कई बार लगा चुके हैं गुहार
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। गत छह जून को अधीक्षक अभियंता के साथ बैठक हुई थी। कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि तीन महीनें का वेतन आगामी दो दिन में मिल जाएगा। बाकी वेतन भी जल्द ही देने का आश्वान दिया गया था। लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला।
ठेकेदारों के बिल कर दिए जाते हैं क्लीयर
कर्मचारियों का आरोप है कि बजट तो आता है, लेकिन बजट में कर्मचारियों के वेतन को प्रथमिकता नहीं दी जाती। ठेकेदारों के बिल तथा अन्य खर्च इस बजट से निकाल दिए जाते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि साथ लगते डिविजन एक कर्मचारियों को भी मई 2022 तक का वेतन मिल चुका है। लेकिन यहा कर्मचारियेां को वेतन नहीं मिल रहा।
जाएगें अनिनिश्चिकालीन हड़ताल पर
कर्मचारियों का कहना है कि आगामी दो दिनों में उन्हें वेतन नहीं मिला तो सभी कच्चे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। दोपहर तक जलघर में धरना दिया जाएगा। उसके बाद प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन दौरान पेयजल आपूर्ति बाधित हुई तो कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं होगी। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!