आप नेता नवीन जयहिंद भी आए कार्यक्रम में

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर हलका स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिन्द ने भी समारोह में शिरकत की।

सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। किसान, मजदूर, दलित, नौजवान, महिला, कर्मचारी, एक्ससर्विसमैन, स्पोर्टसमैन, बुजुर्ग, व्यापारी सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और न ही इसका कोई पैमाना है। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि बहादुरगढ़ से सांपला तक मैट्रो रेल आनी चाहिए। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह हरियाणा इकोनोमिक रेलवे साऊथ कोरीडोर के लिए सर्वे की तैयारी चल रही है। बाढ़सा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने पर विचार हो रहा है। महम हलके में छह सात सड़कें बनाई जाएंगी।

कहा गया कि परशुराम जयंती का समारोह एक महीने तक चलता है। आज बेरी और महम में ये समारोह किए गए हैं। सभी जातियों के लोग मिलकर भगवान परशुराम जयंती को मनाते हैं। सैनी समाज ने भी सांसद फरसा भेँट किया है। भगवान परशुराम का संदेश था सबका साथ सबका विकास। यही संदेश भारतीय जनता पार्टी का है।

एक फरसा और एक ईंट लेकर रविवार 22 मई को पहरावर पहुंचें-जयहिंद

उधर महम के परशु राम जंयती समारोह में भाग लेने पहुंचे ब्राह़्मण समाज के नेता नवीन जयहिंद ने कहा कि रविवार 22 मई को समाज के लोग एक फरसा और एक ईंट लेकर पहरावर पहुंचें। वहां पर सरकार द्वारा कब्जाई गई 16 एकड़ जमीन को सरकार के कब्जे से मुक्त करवाया जाएगा। वहां पर भी भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी।

नवीन जयहिंद ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार हो रहा है। यदि सरकार उनको बचाना चाहती है तो उनको सरकार एके 47 प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को फरसा रखने का अधिकार है। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर तुरंत पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *