पूनम सहारण

महाबीर सिंह ने कहा मुख्य ग्रामीणों की सहमति से लिया गया निर्णय

महम, 20 अक्टूबर (इंदु दहिया)
महम चौबीसी की फरमाणा खास ग्राम पंचायत से पूनम सहारण को सरपंच के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। उनकी दावेदारी की घोषणा समाजसेवी महाबीर सिंह ने की। महाबीर ने बताया कि गांव के मुख्य ग्रामीणों से इस संबंध में राय ली गई। उसके बाद पूनम की नाम की घोषणा की गई है।
महाबीर का कहना है कि वे गांव में लगातार समाजसेवा के कार्यों में लगे हैं। उन्हें गांव से भरपूर समर्थन व सहयोग भी मिल रहा है। इस बार ग्राम पंचायत फरमाणा खास का सरपंच पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया। इसलिए महाबीर सिंह ने पूनम सहारण को सरपंच के लिए प्रत्याशी बनाया है। महाबीर का कहना है कि उन्होंने गांव को शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाने का अभियान चलाया है। खेलों के लिए कोच नियुक्त किया गया है। धार्मिक आयोजन किए गए हैं। सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाया है। यही कारण है कि उनके साथ ग्रामीण एकजुट होकर खड़े हैं। महाबीर का कहना है कि पूनम के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में उत्साह है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *