कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

महम
सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान के पर चल रही नगरपालिका तथा दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को हड़ताल की अध्यक्षता ईकाई प्रधान प्रकाशो देवी ने की। कर्मचारियों ने अपनी मांगे के समर्थन तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। गुरुवार को हड़ताली कर्मचारियों को जनस्वास्थ्य विभाग के राज्य प्रधान धर्मराज घणघस तथा विद्युत विभाग एवं रिटायर कर्मचारी संघ के प्रधान राय सिंह नहरा ने भी संबोधित किया। अखिल भारतीय किसान सभा से बलवान सिंह व धर्मपाल दांगी ने भी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगांे की ओर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों की मांगों को समझ कर उनका तुरंत समाधान करें। सरकार ने कर्मचारियों की मांग नहीं तो कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए भी हो सकती है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *