Home ब्रेकिंग न्यूज़ एसवाईएल के मुद्दे पर फिर बुलाएंगे पंचायत-कहा शमसेर खरकड़ा ने

एसवाईएल के मुद्दे पर फिर बुलाएंगे पंचायत-कहा शमसेर खरकड़ा ने

कार्यकर्ता बैठक के बाद पत्रकारों को कर रहे थे संबोधित

महम
भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है। फसलें महंगे दामों पर बिक रही हैं। कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष किसानों को बहकाने का असफल प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर फिर से पंचायत बुलाएंगे। खरकड़ा रविवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बसंल व हलका अध्यक्ष रोहताश भी उपस्थित रहे।
खरकड़ा ने कहा कि महंगाई के नाम पर बेवजह हायतौबा मचाई जा रही है। विपक्षी विदेशी ताकतों के इशारें पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर करने के लिए साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा की जीवन रेखा हैं। इस मुद्दे पर स्थगित की गई पंचायत को वे बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि कपास व सरसों पहले से कहीं ज्यादा महंगे दामों पर बिकी हैं। किसान खुश हैं।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!