Home ब्रेकिंग न्यूज़ पालिका प्रशासन ने मान ली कर्मचारियों की शर्तें

पालिका प्रशासन ने मान ली कर्मचारियों की शर्तें

लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति

  • कल से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी

महम नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों और पालिका प्रशासन के बीच समझौता हो गया। पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की लिखित आश्वासन की बात मान ली। मंगलवार को पालिका प्रधान फतेह सिंह की अध्यक्षता में आंदोलनरत कर्मचारियों और पालिका प्रशासन प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद सभी बिन्दुओं पर लिखित सहमती बनी। जिस पर पालिका प्रधान के अतिरिक्त पालिका सचिव नरेश सैनी के अतिरिक्त कर्मचारियों की ओर से पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बंसीलाल तथा कर्मचारी संघ के नेता बिजेंद्र बैनीवाल तथा राय सिंह नेहरा ने हस्ताक्षर किए।

इन मुद्दों पर बनी सहमति

1. पुरानी सफाई एजेंसी के सभी कर्मचारियों का ईपीएफ तथा ईएसआई का भुगतान दस दिन के अंदर करवाया जाएगा।
2. पुराने एजेंसी के सभी 35 सफाई कर्मचारियों को नई एजेंसी द्वारा डीसी रेट पर लगाया जाएगा।
3. कोरोना महामारी के दौरान का एक माह का बकाया तेल व साबुन कर्मचारियों को दस दिन के अंदर दे दिया जाएगा।
4. 2018 के समझौते के अनुसार पहले से कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लेने के लिए कमेटी बनाई जाएगी।
5. दमकल केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में रोहतक नगरनिगम में बनी कमेटी के सुझाव के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
6. कर्मचारियों द्वारा लगाए गए घोटालों की जांच के लिए नगर आयुक्त द्वारा एक कमेटी का गठन करवाया जाएगा, जिसमें पालिका का एक सफाई कर्मचारी भी होगा।
7. पुरानी एजेंसी के दौरान काम लगाए गए टै्रक्टर ड्राइवरों को भी काम पर लिया जाएगा।
8. कर्मचारियों की हड़ताल की अवधि को ड्यूटी माना जाएगा।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!