Home ब्रेकिंग न्यूज़ दो दिन पहले पति को खोया और आज आ डटी मोर्चे पर।...

दो दिन पहले पति को खोया और आज आ डटी मोर्चे पर। कहा, ’मै हूं ना।’- 24सी न्यूज की खास रिपोर्ट

कामरेड प्रेम सिंह सिवाच की लगभग 72 वर्षीय पत्नी धन्नों देवी ने किसानों में भरा जोश

  • खुद आई मदीना टोल पर श्रद्धांजलि सभा में
  • शनिवार को हृदय गति रुकने से हो गया था प्रेम सिंह का आकस्मिक निधन

किसान आंदोलन में आरंभ से सक्रिय भूमिका निभा रहे वरिष्ठ कर्मचारी एवं किसान नेता प्रेम सिंह के सम्मान सोमवार को मदीना टोल पर ’श्रद्धांजलि सभा’ का आयोजन किया। खास बात ये रही कि दो दिन पहले ही पति को खो चुकी उनकी पत्नी धन्नों देवी इस सभा में आई भी और पूरे जोश से कहा कि उनके काम को रूकने नहीं दिया जाएगा। ’मैं हूं ना।’

मदीना टोल पर आज दोपहर को यह भावुक कर देने वाला क्षण था। जब धन्नो देवी किसानों को संबोधित किया और कहा कि उनके पति के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। किसान आंदोलन सफल करवाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन में जो भूमिका उनके पति ने निभाई है उसे अब वे निभाएंगी।

किसान नेता बलवान सिंह ने बताया कि लगभग 75 वर्षीय कामरेड प्रेम सिंह का शनिवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। प्रेम सिंह एक जाने-माने कर्मचारी नेता रहे हैं। और सेवानिवृत होने के बार किसानों के लिए कार्य कर रहे थे। वे बिना रूके किसान आंदोलन में लगातार सक्रिय थे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान राय सिंह नेहरा ने प्रेम सिंह के सांगठनिक कौशल व निडरता के बारे में बताया। वरिष्ठ किसान नेता नफे सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के प्रति प्रेम सिंह का समपर्ण अतुलनीय है। इस आंदोलन की जीत से ही उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। श्रद्धांजलि सभा को कामरेड विनोद तथा कामरेड प्रकाश ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एक मई को मजूदर दिवस भी मदीना टोल पर ही मनाने का निर्णय लिया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रेम सिंह के बेटे जयपाल भी उपस्थित रहे।

प्रेम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मदीना टोल पर हुई शोक सभा 

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!