Home ब्रेकिंग न्यूज़ प्रधान पद के किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नामांकन वापिस। किसी को...

प्रधान पद के किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नामांकन वापिस। किसी को बंधी ’हाथ घड़ी’ तो किसी को मिली ’अलमारी’। किसी की हुई ’बस’ की सवारी तो किसी को मिला ’डमरू’। निशान मिलते ही प्रचार में तेजी

नामांकन दाखिल करने वाले सभी 11 प्रत्याशी मैदान में

दो प्रत्याशी पार्टियों के सिंबल पर लड़ रहे हैं चुनाव
शेष नौ प्रत्याशी हैं निर्दलीय
अंजु है मीना की सहयोगी प्रत्याशी। ऐसे में कुल दस प्रत्याशी ही वास्तविक रूप से चुनाव मैदान में

इंदु दहिया
महम नगरपालिका चुनावों के लिए प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी 11 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया। ऐसे में सभी 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि अंजु पुत्री राजेंद्र प्रत्याषी मीना वाल्मीकि की बेटी है और यह मीना के सहयोगी के रूप में ही चुनाव मैदान में है। ऐसे में वास्तव में प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या दस है।
पार्षद तथा प्रधान पद के सभी प्रत्याशियों को आज चुनाव चिह्न भी अलाट कर दिए गए हैं। चुनाव चिह्न अलाट होते ही चुनाव प्रचार में भी तेजी आ गई है।
जानिएं किसे क्या मिला?
प्रत्याशियों की सूचि मंे पहला नाम अंजू का है। जैसा कि बताया जा चुका है कि अंजू मीना वाल्मीकि की बेटी है और उसके सहयोगी के रूप में चुनाव मैदान में है। लेकिन उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया। ऐसे में उन्हें चुनाव चिह्न भी अलाट किया गया है। अंजू को ’नल’ चुनाव चिह्न मिला है।
प्रधान पद के प्रत्याशियों की सूचि में दूसरा नाम अमरजीत कौर का है। अमरजीत कौर पूर्व पालिका प्रधान जगबीर बहमनी के छोटे भाई की पत्नी है तथा वार्ड दस से संबंध रखती हैं। अमरजीत कौर को ’अलमारी’ चुनाव निशान मिला है। आशा देवी लोक कलाकर राकेश चावरिया की पत्नी हैं और वार्ड पांच से संबंध रखती हैं। आशा देवी को ’कुर्सी’ का निशान मिला है। कौशल्या देवी निवर्तमान पालिका पार्षद रमेश दहिया की भाभी हैं और वार्ड तीन से संबंध रखती हैं। कौशल्या देवी को ’रिक्शा’ निशान मिला है।
क्रांति पुनिया भी वार्ड तीन से संबंध रखती हैं। इन्हें ’डमरू’ का निशान मिला है। क्रांति पुनिया को विधायक बलराज कुन्डू का समर्थन प्राप्त है। निधि निवर्तमान पार्षद अनिल चावरिया की पुत्री हैं। वार्ड पांच से संबंध रखती हैं तथा इन्हें ’गैस बत्ती’ निशान मिला है। पूनम पूर्व बसपा नेता सतबीर बौद्ध की पुत्र वधु हैं। सतबीर ने हाल में बसपा छोड़कर इनेलो का दामन थामा था। पूनम इनेलो प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव लड़ रही है। पूनम को पार्टी का निशान ’चश्मा’ ही मिला है।
भारती वार्ड नौ से संबंध रखती है। भारती निवर्तमान पालिका प्रधान फतेह सिंह की पुत्रवधु हैं। भारती को ’बस’ चुनाव चिह्न मिला है। मीना वाल्मीकि वार्ड सात से संबंध रखती है। मीना को ’हाथ घड़ी’ निशान मिला है। रवीना आम आदमी की प्रत्याशी हैं तथा वार्ड दस से संबंध रखती हैं। रवीना आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी हैं। ऐसे में इन्हें पार्टी का निशान ’झाडू’ ही मिला है।
सीमा रानी वार्ड 13 से संबंध रखती हैं। सीमा रानी आम आदमी पार्टी से टिकट की दावेदार थी। उन्हें टिकट नहीं मिली। अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें ’कलम दवात’ चुनाव चिह्न मिला है।
रोचक होने वाला है चुनाव
कयास लगाए जा रहे थे कि कम से कम दो-तीन प्रत्याशी तो एक हो सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जितने नामांकन थे, उतने सभी मैदान में रहे। ऐसे में चुनाव बेहद रोचक होने वाला है। ऊंट किस करवट बैठेगा अभी तो कहना मुश्किल है। संभव है आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ होने लगे।
पार्षदों का चुनाव भी प्रभावित करेगा समीकरण
बेशक प्रधान पद का चुनाव प्रत्यक्ष चुनाव से हो रहा है। इसके बावजूद महम में पार्षद पद के चुनाव के प्रति भी उत्साह कम नहीं है। ऐसा माना जा रहा था चुनावों के बाद पार्षदांे की अहमीयत पहले जैसे नहीं रहेगी, ऐसे में कुछ पार्षद निविर्रोध चुने जा सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सभी 15 वार्डों में चुनाव होना तय हो गया। चार वार्ड मंे सहमति की घोषणा हो गई थी, लेकिन यहां भी आखिर वक्त में नामांकन पत्र दाखिल हो गया। पार्षदांे का चुनाव पालिका के प्रधान पद के चुनाव को भी प्रभावित अवश्य करेगा।

इस खबर से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जाकर अवष्य दें। आप अपनी प्रतिक्रिया व्हाट्सऐप नम्बर 8053257789 पर भी दे सकते हैं।

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम नगरपालिका में प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार शिविर शुरू

दो दिवसीय शिविर में निपटाई जा रही है प्रॉपर्टी टैक्स से सम्बन्धित शिकायतें महम नगरपालिका परिसर में दो दिवसीय...

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

Recent Comments

error: Content is protected !!