निंदाना के ग्रामीणों से मिले नवीन जयहिंद

महम, 23 जनवरी
नवीन जयहिंद ने निंदाना के ग्रामीणों से मिलकर गांव की समस्याएं जानी। निंदाना सीएम मनोहर लाल का पैतृक गांव है। जयहिंद ने कहा कि यदि इस गांव में भी इतनी समस्याएं हैं तो अन्य गांव की स्थिति क्या होगी? इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
जयहिंद की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्हें ग्रामीणों ने बहुत सी समस्याएं बताई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बेरोजगारी बहुत अधिक है। युवाओं की शादियां नहीं हो रही। पीने की पानी की बहुत अधिक समस्या है। गलियों में कीचड़ जमा है। बिजली की समस्या भी बहुत अधिक है। निंदाना के ग्रामीणों का कहना है कि निंदाना गांव का थाना तो महम है, लेकिन तहसील लाखनमाजरा कर दी गई है। उनकी तहसील भी महम ही होनी चाहिए ताकि ग्रामीणों को परेशानी ना हो। गांव में बच्चों और युवाओं के खेलने के खेल का मैदान भी नहीं है।
ग्रामीणों ने शिकायत की कि परिवार पहचान पत्र के नाम पर गरीब परिवारों के राशन कार्ड काट दिए गए। परिवार पहचान में उनकी आय ज्यादा दिखा दी गई जबकि वास्तव में उनकी इतनी आय नहीं है।
नवीन जयहिंद ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के सभी गांवों का यही हाल है। उन्होंने कहा कि प्रदे’ा की समस्याएं उठाने में विपक्ष भी नाकामयाब हो रहा है। विपक्ष के नेता अपने खिलाफ कार्रवाई के भय से कुछ बोलने के हिम्मत नहीं दिखा रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *