29 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष अपनी मांग रखने का किया आह्वान

महम, 18 जनवरी
महम ब्लाॅक के आंदोलनरत सरपंचों से बुधवार को नवीन जयहिंद मिले। नवीन जयहिंद ने सरपंचों को एक सौटा भेंट किया तथा कहा कि वे अपनी मांग 29 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष रखें।
नवीन जयहिंद ने कहा कि सरपंचों की मांगे जायज हैं। सरकार विकास कार्यों के लिए पैसा दिए बिना ही सरपंचों को भ्रष्ट घोषित कर रही है। सरपंच गांव के सीएम होते हैं। उन्हें पूरे अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरपंच गड़बड़ करता है तो सरकार उस पर कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरपंचों को पूरी वित्तीय शक्ति मिलनी चाहिए। दो लाख रूपए में तो गांव में सार्वजनिक शौचालय भी नहीं बनवाया जा सकता।
जयहिंद ने कहा कि पिछले दो साल में जब चुनाव नहीं हुए और गांवों के कार्य अधिकारियों द्वारा करवाए गए। उसकी जांच होनी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार सरपंचों को रिकाॅल करने की बात करती है। सरकार पहले खुद के मंत्रियों और विधायकों को रिकाॅल करवाए, डिजीटल सर्वे करवाए, सीएम अपना खुद का रिकाॅल करवाएं। सरकार को दूध का दूध और पानी का पानी नजर आ जाएगा।
जयहिंद ने कहा कि 29 जनवरी को गोहाना में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में पहुंचकर अपनी मांग रखो तथा घेराव करो ताकि उन्हें भी इस बारे में पता चले। उन्होंने पूर्व खेलमंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों के मद्दे को भी उठाया। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *