गाड़िया लोहारों के साथ मनाई दीपावली
महम, 25 अक्टूबर
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि जिन जरुरतमंदों को पक्के मकान नहीं मिले हैं, उनके लिए वे अधिकारियों से बात करेंगे तथा उन्हें पक्के मकान उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक व सामाजिक रुप से पिछड़े ऐसे लोग अभी भी हैं, जिनके पास पक्के मकान नहीं हैं। सांसद जांगड़ा ने इस बार की दीपावली महम मंे गाड़िया लोहार समाज के साथ मनाई।
सासंद ने इस समाज के लोगों के मिठाइयां तथा वस्त्र भेंट किए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा में लाकर उन्हें भारत के नवनिर्माण का भागीदार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत तभी विश्वगुरु बन पाएगा जब हर नागरिक इस देश के नवनिर्माण मंे अपना योगदान देगा। इसके लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति की मूलभूत सुविधाएं रोटी, कपड़ा और मकान पूरी हों। इसके लिए भारत व हरियाणा सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं।
इस अवसर पर सांसद के साथ ओबीसी मोर्चा के हलका अध्यक्ष मुकेश खत्री, धर्मबीर खत्री, महेश शर्मा तथा ईश्वर बहमनी आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews