महम, 23 नवंबर
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गुरूवार को महम के सहकारी चीनी मिल के पिराई सत्र का शुभारंभ किया। एमडी दलबीर फौगाट ने पिराई सत्र के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की। मिल क्षेत्र के 138 गांवों से लगभग 1630 गन्ना उत्पादक किसान मिल में अपना गन्ना लेकर आएंगे।
रामचंद्र जांगड़ा ने अपने संबोधन में किसानों से कहा कि वे गन्नें की अधिक से अधिक फसल लगाएं। सरकारी गन्ना उत्पादक किसानों को दवाइयों पर 10 प्रतिशत का अनुदान देती है। इसके अतिरिक्त कई अन्य प्रकार की प्रोत्साहन राशि भी किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन द्वारा पिराई सत्र के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सांसद ने बताया कि इस वर्ष 386 रूपए प्रति क्विंटल की दर गन्ना खरीदा जाएगा। अगले वर्ष यह दर 400 रूपए होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 की गन्ना खरीद का पूरा भुगतान किसानों को कर दिया गया है।
महम चीनी में इस वर्ष 19075 एकड़ में गन्ने की फसल से लगभग 27 लाख क्विंटल गन्ना पिराई के लिए उपलब्ध होगा। मिल ने इस वर्ष 9.50 प्रतिशत की रिकवरी के साथ 2.50 लाख क्विंटल चीनी बनाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष मिल द्वारा 40.87 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 3.40 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। फिलहाल इस वर्ष मिल के 15 मार्च तक चलने की संभावना है। इस अवसर पर महंत सतीश दास भी उपस्थित रहे।
इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews