डॉक्टर के. के. लांबा व उनकी पत्नी रहे मुख्यातिथि

एच.डी.सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल खेड़ी, महम में मदर्स डे बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर के. के. लांबा व उनकी पत्नी रहे।

निदेशक कुलवंत नेहरा ने कहा कि मां के बिना जीवन संभव नहीं है। अपने स्वास्थ्य को त्याग कर अपने कष्टों को भूल कर मां बच्चों का पालन पोषण करती है। मां ईश्वर के द्वारा हमें दिया गया एक वरदान है जिसकी आंचल की छांव में हम अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं और अपने सारे गम भूल जाते हैं।

स्कूल की उप प्राचार्या शालिनी ने स्वागत सम्बोधन दिया तथा किया वमां शब्द की महत्वता के बारे में बताया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें हरियाणवी डांस, स्वागत गीत, भांगड़ा इत्यादि थे।

माताओं के लिए भी कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें साड़ी फोल्ड, नृत्य प्रतियोगिता और रैंप वॉक इत्यादि थी।

स्कूल के सभी बच्चों ने अपने माता पिता को याद करते हुए भगवान से उनके लिए लंबी उम्र की कामना की और कुछ पंक्तियां बोली-

“मांग लूं मन्नत कि फिर यही जहान मिले
फिर वही गोद और फिर वही मां मिले”। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *