बिना बताए संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई महिला

महम
महम चौबीसी के गांव फरमाणा की फरमाणा बादशाहपुर पंचायत से एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। लापता हुई महिला के पति ने इस संबंध में महम थाने में शिकायत दी है।
महिला के पति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी की उम्र लगभग 35 वर्ष है। हमारे चार बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़की और एक लड़का है। तीनों लड़कियां बड़ी हैं जबकि लड़का छोटा है।
महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी चारों बच्चों को भी अपने साथ ले गई। महिला को हरसंभव ठिकाने पर तलाश किया जा चुका है। उसका कहीं सुराग नहीं मिला।
महम पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। (एफआईआर)

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *