Home ब्रेकिंग न्यूज़ जली फसल के लिए विधायक बलराज कुन्डू ने किसानों को दी आर्थिक...

जली फसल के लिए विधायक बलराज कुन्डू ने किसानों को दी आर्थिक सहायता। गंगानगर व फरमाणा के किसानों से मिले विधायक

दस हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से दी सहायता राशि

महम
विधायक बलराज कुन्डू ने अपनी घोषणा के अनुसार आग से जली फसलों के लिए किसानों को आर्थिक सहायता दी है। बुधवार को कुन्डू ने गांव गंगानगर व फरमाणा के किसानों आग से जली गेहूं की फसल के लिए दस हजार रुपए प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता भेंट की।
गांव गंगानगर में स्वर्गीय किसान अशोक की पत्नी को आर्थिक सहायता का चेक देते हुए विधायक ने कहा कि वह अपने आप को कमजोर ना समझे। हर सुख दुख में उसका भाई उनके साथ रहेगा। गंगानगर के अन्य किसान रामनिवास को भी कुन्डू ने उसकी जली फसल के लिए सहायता राशि दी।
विधायक ने फरमाणा के किसान विक्रम उर्फ भौका को भी उसकी गेहूं की जली फसल के लिए 25 हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की। भौका की ढ़ाई एकड़ गेहूं की फसल जल गई थी।
कुन्डू ने खड़ी फसल में आग लग जाने से जो पीड़ा होती है, उसकी भरपाई होना मुश्किल है। यह किसान के लिए अत्यंत दुखदायी होता है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!