24c News

दो दिन पहले महम से गायब हुई थी

दो दिन पहले महम से गायब हुई संगीता तथा उसकी साढ़े तीन वर्षीय बेटी खुशी मिल गई हैं। संगीता अपने मायके भैणीमातो से अपनी ससुराल माजरा डबास, नई दिल्ली के लिए निकली थी, लेकिन सुसराल नहीं पहुंची थी। संगीता किसी को भी बिना बताए अपनी सहेली श्वेता के घर कैथल चली गई थी।
संगीता के पिता भैणीमातो निवासी कुलदीप निवासी ने इस संबंध में महम थाने में संगीता की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया था। संगीता महम से बस में चढ़ चुकी थी। वह अपनी बहन के साथ भैणीमातो से महम आई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता के मन में अचानक अपनी सहेली श्वेता से मिलने की इच्छा हो गई और वह अपनी बेटी के साथ कैथल चली गई। उसने इस संबंध में किसी को नहीं बताया। फोन भी बंद कर लिया। उसने अपनी सहेली को भी यह नहीं बताया कि वह बिना बताए यहां आई है।
संगीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट की जानकारी मिलने के बाद श्वेता उसे तुरंत महम के लिए लेकर आ रही थी। इसी बीच उसने अपना फोन भी ऑन कर लिया। फोन ऑन होते ही पुलिस संगीता तक पहुंच गई।
पुलिस को अनुसार संगीता के अदालत में बयान दर्ज करवाने के बाद उसे उसके पिता को सौंप दिया जाएगा। संगीता और उसकी बेटी के सुरक्षित व सकुशल मिलने पर परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *